शिक्षा के मंदिर में अश्लील हरकत, प्रिंसिपल और अध्यापिका के बीच गंदा खेल का वीडियो CCTV में कैद

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

शिक्षा के मंदिर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आए हैं मामला राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल का है जहां प्रिंसिपल और शिक्षक की शर्मनाक करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं.
सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और महिला शिक्षक के कुछ अश्लील हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Ad

मामला चित्तौड़गढ़ के गंगरार ब्लॉक के एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। सूत्रों के अनुसार, स्कूल के अन्य शिक्षकों ने संदेह के आधार पर प्रिंसिपल के कमरे में गुपचुप तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इन कैमरों में प्रिंसिपल और शिक्षिका को कार्यालय में आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया।

प्राचार्य की हरकतों के एक-दो नहीं बल्की अलग-अलग दिनों के कई वीडियो सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो संख्या दर्जनों में है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना प्रभारी और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे और दोषियों को बर्खास्त करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं बच्चों के भविष्य और शिक्षा के माहौल पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें