हल्द्वानी के बंटी-बबली करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में पंजाब से गिरफ्तार- जाने मामला

हल्द्वानी:मुखानी थाना पुलिस ने जमीन दिलाने के नाम पर एक एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले पति पत्नी को गिरफ्तार किया है.
मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोहरा ने बताया कि आरोपियों द्वारा जमीन दिलाने के नाम पर अलग-अलग लोगों को झांसे में लेकर जमीन की रजिस्ट्री करवा कर, बिना दाखिल खारिज करवाए
,करोड़ों का गबन करने के कारण पीड़ितों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर फर्जीवाड़ा व धोखाधड़ी के संबंध में थाना मुखानी में पांच अभियोग पंजीकृत किए गए थे जिसमें पुलिस द्वारा धारा 420 आईपीसी के अंतर्गत अभियुक्त तनुजा पांडे एवं शेखर चंद्र पांडे निवासी ग्राम छड़ैल नयाबाद मुखानी के विरुद्ध पंजीकृत किए गए थे. थाना प्रभारी रमेश बोहरा ने बताया कि आरोपी पति पत्नी काफी दिनों से फरार चल रहे थे
जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी जहां आरोपी पति पत्नी की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा,चंडीगढ़ व पंजाब में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई टीम के अथक प्रयासों के बाद दोनों पति पत्नी को जीरकपुर पंजाब से गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पति-पत्नी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है
पूछताछ में पता चला कि आरोपियों द्वारा विभिन्न अन्य लोगों से भी जमीन के मामले में ठगी की गई है पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है 5 लोगों से करीब 1 करोड़ से अधिक की जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग