हल्द्वानी:कुमाऊं द्वार महोत्सव पवनदीप राजन व अरुणिता अपने गानों पर लोगों को झूमने को कर दिया मजबूर -देखें-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में आयोजित पांच दिवसीय कुमाऊं महोत्सव की आखरी शाम बॉलीवुड स्टार इंडियन आईडल फेम पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के नाम रही जिन्होंने शानदार प्रस्तुतियों से हजारों लोगों का मन मोह लिया दीप राजन अपने गीतों पर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया.

Ad

पवनदीप राजन के गाने को सुनने के लिए हल्द्वानी ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे देर रात तक चले रंगारंग कार्यक्रम में लोगों पवनदीप के गानों पर जमकर थिरके. कुमाऊं द्वार महोत्सव में बॉलीवुड स्टार पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल आज प्रस्तुति देने हल्द्वानी पहुंचे थे जिनके सुरीले गाने सुनकर लोग झूम उठे, पवनदीप और अरुणिता को सुनने के लिए हजारों लोग एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पहुंचे थे 7 अप्रैल से शुरू हुआ कुमाऊं महोत्सव का बॉलीवुड स्टार नाइट के साथ ही समापन हो गया.

इस दौरान पवनदीप राजन ने कहा कि वह आयोजकों के इस प्रयास से बेहद खुश हैं कि उन्होंने पहाड़ के सभी कलाकारों को एक मंच देने का काम किया है जिससे कि उत्तराखंड की लोक कला और लोक संस्कृति को दुनिया भर तक पहुंचाया जा सके पवनदीप राजन ने युवाओं से कहा की आप भी मेहनत कर मुकाम हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन करें. पवनदीप ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होना चाहिए जिससे कि कुमाऊ की लोक कला और लोक संस्कृति को जीवित रखा जा सके

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से उनको बहुत लगाव है और जब भी अपने पैतृक गांव चंपावत आते हैं तो लोगों के बीच पहुंच कर बहुत अच्छा लगता है यही कारण है कि पिछले एक महीने से अपने गांव चंपावत में थे.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें