(युवाओं के लिए अच्छी खबर)12वीं पास के लिए जूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली बंपर भर्ती, फटाफट ऐसे करें अप्लाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. UPSSSC द्वारा कनिष्ठ सहायक के कुल 1200 से अधिक पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू हो चुकी है, उम्मीदवार 14 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

नोटिफिकेशन के मुताबिक कनिष्ठ सहायक के कुल 1262 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. जिनमें से 515 अनारक्षित हैं, 338 ओबीसी, 257 एससी और 27 एसटी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं. बता दें, उत्तरप्रदेश के बाहर के उम्मीदवार भी इसरे लिए आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यताइस पद में आवेदन करना चाहते हैं तो कैंडिडेट को पीईटी क्वालिफाईड होना चाहिए. इसके अतिरिक्त कैंडिडेट को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड में 12वीं की परीक्षा पास होनी चाहिए. जिन कैंडिडेट की हिंदी में टाइपिंग स्पीड 25 WPM और अंग्रेजी में 30 WPM के बीच है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

आयु सीमाजूनियर असिस्टेंट के पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट की आयु 18 से 40 साल के मध्य होनी चाहिए. रिजर्व क्लास के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमानुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

कैंडिडेट इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ पर जाकर कैसे अप्लाई करें इसकी जानकारी ले सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद कैंडिडेट सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करें. वहां एक फॉर्म खुलेगा उसमें अपनी शैक्षिणिक और व्यक्तिगत डिटेल भरें और अप्लाई करें. फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें. फीस का भुगतान करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर दें. इसके बाद फॉर्म की रिसीविंग का प्रिंट आउट निकल कर कैंडिडेट खुद के पास सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें