Good News: उत्तराखण्ड से इन जगहों के लिए चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस जानिए खूबियां

Uttarakhand Vande Bharat Espress:उत्तराखंड वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है दिल्ली से देहरादून के बीच वंदे भारत के संचालन के बाद इज्जतनगर रेल मंडल द्वारा अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। उत्तराखंड के रामनगर या ऋषिकेश से अयोध्या या मथुरा के बीच इस ट्रेन के संचालन के आसार है ऐसे में उत्तराखंड के लोगो के साथ ही यूपी के बरेली के लोगों को भी लाभ होगा।इस ट्रेन के संचालन को लेकर सर्वे शुरू कर दिया गया है।
बता दे कि पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल 1000 किमी से ज्यादा रेल पटरियों के जरिए 85 स्टेशनों को जोड़ता है इसके बावजूद अभी तक वंदे भारत का संचालन नहीं कर पाया लेकिन अब इज्जतनगर मंडल द्वारा अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है।पिछले दिनों पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के साथ सांसदों की बैठक के दौरान इज्जतनगर रेल मंडल से इसके संचालन की मांग को देखते हुए जीएम द्वारा बरेली होते हुए दिल्ली, अयोध्या, मथुरा, आगरा के बीच वंदे भारत चलाने कोमंजूरी दे दी गई।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार टनकपुर और इज्जतनगर से मथुरा, आगरा, दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या रूटों पर वंदे भारत के संचालन की संभावना है।पहले चरण में वंदे भारत ट्रेन का संचालन 250-350 किमी तक के रूट पर किया जाना है।इसके साथ ही टनकपुर स्थित कोचिंग डिपो के कर्मचारियों को वंदे भारत ट्रेन के संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे