Gold-Silver Price:चांदी 4,900 रुपये भरभराई, पुरानी कहावत हुई सच, सोने के रेट भी गिरे
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतें लगातार बदल रही हैं।राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत 4,900 रुपये घटकर 90,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोने की कीमत भी 100 रुपये घटकर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। बुधवार को 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 78,800 रुपये और 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
एक दिन पहले बंपर छलांग लगाने के बाद गुरुवार को इसमें उतनी ही तेज गिरावट आई। दिल्ली सराफा बाजार में चांदी 4,900 रुपये भरभराकर 90,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बुधवार को सफेद धातु 5,200 रुपये उछली थी। यह इसमें किसी एक दिन में सबसे ऊंची छलांग थी। चांदी की तरह सोना भी इस दिन 100 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। स्टॉकिस्ट और रिटेल विक्रेताओं की बिकवाली के दबाव से दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई।
जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी
उत्तराखंड : भारी बारिश की चेतावनी के बीच इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित,