होली पर खूनी खेल, पति ने कुल्हाड़ी से कटकर किया पत्नी का मर्डर, खुशियां मातम में बदली

ख़बर शेयर करें

पूरे देश होली का त्यौहार मना रहा है. होली की खुशियों के बीच बालोद के डौंडी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. होलिका दहन की रात आरोपी ने घटना को अंजाम दिया. महिला की लाश घर के अंदर मिली है. इस घटना से बालोद के डौंडी इलाके में खुशियां मातम में बदल गई.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-VIDEO

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मरकाटोला में होली से एक दिन पहले एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी आत्माराम गावड़े ने अपनी पत्नी यसोदा बाई गावड़े की गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए।

घटना घरेलू विवाद के कारण हुई। हत्या के बाद आरोपी पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीणों ने समय रहते उसे बचा लिया। उसे तुरंत 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO

सूचना मिलते ही डौंडी थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शाम होने के कारण मृतका का पोस्टमॉर्टम अगले दिन यानी शुक्रवार को किया जाएगा। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। होली के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के समय आरोपी के बच्चे भी मौजूद थे, जिन्होंने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर अपने पिता को आत्महत्या करने से बचाया।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें