बड़ी दाढ़ी, भगवा कपड़े…पुलिस से बचने के लिए गैंगस्टर ने लगाया गजब का दिमाग, एक चूक से हुआ गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को साधु का वेष पुलिस की नजर से नहीं बचा सका। पुलिस ने करीब 18 साल से बांछित गैंगस्टर के आरोपी को सूचना पर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
कासगंज के अमांपुर क्षेत्र का मामला है गांव अर्जुनपुर कदीम निवासी अरविंद नागा 2007 में अमांपुर थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के काफी प्रयास किए। लेकिन पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली। वह पुलिस से बचने के लिए गांव में साधु के वेष में आता-जाता रहता था। पुलिस ने आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। 13 जनवरी को न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित करने के बाद उसका गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया।
मंगलवार को उसके गांव में होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने रात में राजेपुर तिराहे के समीप ठेका के पास पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि आरोपी कई साल से साधु के वेष बनाकर गांव में आता-जाता रहता था। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद उसे जेल भेजा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO