मिस्टर एंड मिस सिटी-2023 के लिए ऑडिशन 5 जुलाई को हल्द्वानी में, प्रवेश शुल्क निशुल्क,- आप भी टैलेंट रखते हैं तो करें प्रतिभाग

हल्द्वानी :मिस्टर एंड मिस सिटी-2023 प्रतियोगिता को लेकर हल्द्वानी में पांच जुलाई को ऑडिशन होने जा रहा है,सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। दिल्ली से आए आयोजकों द्वारा बताया गया कि इवेंट में ब्यूटी पैजेन्ट, फैशन शो, टैलेंट शो और अवार्ड शो आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 18 से 28 साल उम्र के युवा निशुल्क भाग ले सकेंगे।
प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन रुड़की, काशीपुर और हल्द्वानी में किए जाएंगे। जिसका रजिस्ट्रेशन निशुल्क होगा। हल्द्वानी में 5 जुलाई को ऑडिशंस होगें चयनित युवाओं को बड़े मंचों पर काम करने के तैयार किया जाएगा। प्रतियोगिता से जुड़े संगीत कौशिक ने बताया कि हमारे पुराने कंटेस्टेंट्स कई बड़े शहरों में फैशन, एडवरटाइजिंग और टीवी सीरियल व वेब सीरीज में भी काम कर रहे हैं। इस बार भी प्रतिभागियों को कई बड़े शो के लिए तैयार किया जाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल 24 सितम्बर को शांगरी-ला होटल, क्नॉट प्लेस दिल्ली में होगा।
उन्होंने बताया कि आयोजन का मकसद लोगों में छुपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ ब्लाइंड बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था के चैरिटी के लिए काम करना है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे