PM Modi In Nepal:पीएम नरेन्द्र मोदी नेपाल पहुचे लुंबिनी में मायादेवी मंदिर में की पूजा, भारतीय समुदाय के लोगों से भी की मुलाकात

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

PM Modi In Nepal:पीएम नरेन्द्र मोदी नेपाल पहुचे मोदी सोमवार सुबह वायुसेना के हेलिकाप्टर से लुंबिनी पहुंचे। लुंबिनी पहुंचने पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद पीएम लुंबिनी में महामाया देवी मंदिर में दर्शन कर देश की खुशहाली की प्रार्थना भी की। इस दौरान पीएम देउबा भी उनके साथ थे।

Ad

।

इस दौरान पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने साथ में बैठक की. दोनों नेताओं के बीच विकास, पनबिजली और संपर्क जैसे कई क्षेत्रों को लेकर द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

पीएम ने माया देवी मंदिर में किए दर्शन

नेपाल पहुंचने के बाद पीएम मोदी लुंबिनी के माया देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बौद्ध उपासक की तरह पीले वस्त्र पहने. नेपाल पहुंचने पर पीएम मोदी ने नेपाली में ट्वीट करके अपने दौरे को लेकर खुशी जताई. प्रधानमंत्री मोदी लुंबिनी मठ क्षेत्र के भीतर बौद्ध संस्कृति और विरासत के लिए एक केंद्र के निर्माण के लिए शिलान्यास समारोह में भी भाग लिया।

।

शाम को सीएम योगी के आवास पर करेंगे डिनर

पीएम मोदी नेपाल से कुशीनगर लौटकर बुद्ध की महा‍परिनिर्वाणस्‍थली पर वंदन करेंगे. इसके बाद शाम करीब पांच बजे पीएम लखनऊ के लिए प्रस्‍थान करेंगे. पीएम लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर यूपी के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें