उत्तराखंड: ओवर रेटिंग की शिकायत पर 63 शराब की दुकानों पर एक साथ छापा, हुई बड़ी कार्यवाई
जिलाधिकारी देहरादून डाॅ0 आर राजेश कुमार ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को जनपद अवस्थित शराब की दुकानों में‘ यहाँ पर ओवर रेटिंग नहीं की जाती है, का बैनर/फ्लैक्स लगाने तथा औचक निरीक्षण के साथ ही जिन शराब की ओवर रेटिंग पाए जाने व बैनर पोस्टर चस्पा न करने वाली दुकानों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा आज देहरादून जनपद अन्तर्गत शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में पोस्टर बैनर चस्पा पाए गए। आज निरीक्षण के दौरान जनपद में 03 दुकानों देशी-विदेशी मदिरा की दुकान बरोटीवाला, एवं हरिपुर में स्टाॅक रजिस्टर का मिलान नही होने पर 30 हजार अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि शराब की ओवर रेटिंग पर चलाये जा रहे अभियान को हल्के में लेने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए तथा इसकी पुनरावृत्ति करने वालो पर आबकारी एक्ट में निर्धारित प्राविधानों के अनुसार सख्त कार्यवाही की जाए। साथ ही आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में नियमित छापेमारी अभियान चलाते हुए प्रतिदिन कृत कार्यवाही से अवगत कराए।
जिला आबकारी अधिकारी राजीव चैहान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में समस्त दुकानों पर छापामारी अभियान जारी है अभी तक 63 दुकानों का निरीक्षण किया गया है तथा निरीक्षण अभियान जारी है। निरीक्षण के दौरान जिन दुकानों में कमियां पाई गई है तथा स्टाॅक रजिस्टर का मिलान नही हो पाया उन पर अर्थदण्ड की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है तथा 07 दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,