हल्द्वानी: दहेज में पहले लिया ऑडी कार,जेवरात अब मांग रहे हैं दो करोड़ नगद और फ्लैट, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी :काठगोदाम थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा है पूरे मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर, मामा और मामी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। महिला काआरोप है कि ससुरालियों ने महिला को दहेज में 2 करोड़ रुपये की नगदी और एक फ्लैट की मांग की विरोध करने पर महिला को घर से निकाल दिया।
पुलिस के अनुसार काठगोदाम कृष्णाकुंज हरिपुर कर्नल निवासी महिला की शादी 25 फरवरी 2016 में नोयडा जिला गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश निवासी अभिषेक भंडारी के साथ हुई। आरोप है कि शादी के समय मायके वालों ने दहेज में ऑडी कार समेत जेवरात व अन्य सामान दिया था लेकिन ससुराली इससे नाखुश थे शादी के कुछ समय बाद ही उसका दहेज के लिए उत्पीड़न होने लग गया। इसके बाद दहेज में 2 करोड़ और एक फ्लैट देने की मांग करने लग गए। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे घर से बाहर निकाल दिया गया पूरे मामले में काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती