हल्द्वानी :होटल में महिला की गला दबाकर हत्या मामले में पुलिस ने किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार जाने क्या है पूरा मामला
हल्द्वानी :लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में महिला की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला के मित्र साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।पकड़ा गया आरोपी 65 वर्षीय पान सिंह अधिकारी द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतक महिला लालकुआं बिंदुखत्ता निवासी महिला मित्र हेमा के साथ पिछले 2 दिनों से होटल में ठहरा था जहां शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ इस दौरान पान सिंह को गुस्सा आ गया और महिला के पेट में लात मार दी इस दौरान गुस्से में उसने आकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक हेमा से उसका काफी दिनों से दोस्ती थी और उससे शादी का दबाव बना रही थी। आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी पहले ही मर चुकी है जबकि उसके बच्चे भी हैं जिनकी शादियां हो चुकी है । समाज में बदनामी के चलते उससे शादी नहीं कर रहा था जिसके लिए हेमा उस पर बार-बार शादी के लिए दबाव डाल रही थी और मजबूरन हत्या करना पड़ा।
गौरतलब है कि लालकुआं स्टेशन चौराहे के एक होटल में रविवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक महिला के पुरुष साथी को गिरफ्तार किया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित