बागेश्वर: 1 किलो से अधिक चरस के साथ एक गिरफ्तार

बागेश्वर थानाध्यक्ष श मदन लाल थाना कपकोट द्वारा पुलिस टीम के साथ* थाना क्षेत्रान्तर्गत शांन्ति/कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान कर्मी-बघर मोटर मार्ग पर नया पुल खाईबगड़ से 50 मीटर आगे एक संदिग्ध व्यक्ति डिगर सिंह पुत्र सूप सिंह निवासी- झूनी, थाना- कपकोट, जनपद बागेश्वर उम्र- 45 वर्ष से पूछताछ/चैक किये जाने पर उक्त के कब्जे से अवैध चरस बरामद की गई। थानाध्यक्ष द्वारा बरामद कुल- 1.11 किलोग्राम चरस के साथ आरोपी डिगर सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया। अवैध चरस की अनुमानित कीमत लगभग 1,10,000/-(एक लाख दस हजार) रूपये आंकी गई। आरोपी उपरोक्त के विरूद्ध थाना कपकोट में मु0अ0सं0- 68/21, धारा- 08/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी को पुलिस टीम द्वारा आज दिनांकः 21-07-2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा माह जनवरी से अब तक 06 मामलों में 5.733 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
आरोपी का विवरणः-
1- डिगर सिंह पुत्र श्री सूप सिंह निवासी- झूनी, थाना- कपकोट, जनपद बागेश्वर उम्र- 45 वर्ष।
पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को 1000 रूपये नकद पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार