नींबू हुआ महंगा तो चोरों ने सब्जी कारोबारी की दुकान का ताला तोड़ 60 किलो नींबू चुराए
नींबू का दाम इन दिनों आसमान छू रहा है ऐसे में अब चोर निंबू के बढ़ते दाम को देखते हुए नींबू चोरी करना भी शुरू कर दिया है नीबू के दाम क्या बढ़े तो चोरों ने उन्हें भी चुराना शुरू कर दिया। आपको यह पढ़कर थोड़ा अजीब लग रहा होगा। लेकिन यह सच है। नीबू चोरी होने का यह मामला उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर से सामने आया है। यहां कि तिलहर मंडी में चोरों ने एक गोदाम का ताला तोड़ कर वहां रखे करीब 60 किलो नीबू चोरी कर लिए। इतना ही नहीं चाेरों ने प्याज और लहसुन को भी नहीं छोड़ा। वह नीबू के साथ उनके भी बोरे उठा ले गए।
सुबह सब्जी कारोबारी जब गोदाम खोलने गया तो दुकान का ताला देख उसके होश उड़ गए। दुकान से नीबू चोरी होने बावजूद भी कारोबारी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया दुकानदार का कहना है कि कोट दर्ज कराने के बाद पुलिस और कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ेगा इससे बचने के चलते उसने रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई। बताया जा रहा है कि बाजारों में नींबू ₹200 से लेकर ढाई ₹250 किलो तक बिक रहा है ऐसे में चोरों ने नींबू पर हाथ साफ किया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत