हल्द्वानी में युवक की हुई मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के मंगलपड़ाव में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है.तेज रफ्तार वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की मौत हो गई.पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Ad

पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात मंगल पड़ाव क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया. बताया जा रहा है कि अंबेडकर नगर निवासी 38 वर्षीय मोंटी मंगल पड़ाव ऑटो स्टैंड से अपने घर लौट रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. यह देख आसपास के स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए.लेकिन वाहन चालक को भीड़ का सामना होते ही वाहन लेकर फरार हो गया.

स्थानीय लोगों ने घायल मोंटी को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचित किया. अस्पताल में उपचार के दौरान मोंटी की मौत हो गई. अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में शव को उसके परिजनों को सौंप दिया
मृतक मोंटी टेंपो चालक था. घटना से उसके परिवार में शोक की लहर है. कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है.वाहन और चालक को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें