उत्तराखंड:सुर्खियों में लालकुआं विधायक की डीएम से बहस के बाद, कांग्रेस नेता से भिड़ने का वीडियो वायरल-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: शुक्रवार को सांसद अजय भट्ट की बैठक में लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट और नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह की जमकर हुई बहस की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट एक बार फिर से सुर्खियों में है . विधायक मोहन सिंह बिष्ट का एक बार फिर से बहस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. कांग्रेसी नेता के साथ बहस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
डीएम के साथ विधायक के बीच गौला नदी में चैनेलाइजेशन को लेकर हुई बहस पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी है.
बताया जा रहा है कि मामला लालकुआं स्थित काररोड जड़ सेक्टर में लगी नुमाइश का है जहां उद्घाटन करने आए विधायक के सामने कांग्रेसी नेता कुंदन मेहता ने सवाल पूछा कि आखिर जमीन को कटाव को रोकने के लिए इतनी मेहनत बरसात से पहले नवंबर दिसंबर के महीने में क्यों नहीं की जाती है .
आज जब जमीन में बह गई फिर जेसीबी लगाई गई है और यह पैसा सारा बर्बाद हो जाएगा. इस सवाल के बाद विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट भड़क उठे जमकर कांग्रेसी नेता और विधायक के बीच जमकर बस होने लगी,आसपास बैठे अन्य गणमान्य लोग कुछ समझपाते बहस और तेज होने लगी दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ी की विधायक वहां से उठकर चले गए. बहस का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,
डिवाइडर से टकराई लग्जरी कार, स्पा और बार संचालक की मौत, शरीर पर मिले गहरे घाव से मामला हुआ संदिग्ध
कचरा लाओ, पैसे पाओ: हल्द्वानी शहर सहित इन तीन जगहों में अनोखी पहल; खाली प्लास्टिक बोतल और चिप्स कुरकुरे का पैकेट दे और पाये ₹2 प्रति पीस