उत्तरकाशी – रिखाउखड्ड के पास बस हादसे में 26 लोगों की मौत, पूरी रात चला रेस्क्यू CM धामी और एमपी CM चौहान पहुंचे घटनास्थल(VIDEO)

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी: रविवार थाना बड़कोट द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि थाना पुरोला क्षेत्र अंतर्गत डामटा से 04 किमी आगे रिखाउखड्ड के पास एक यात्री बस (UK 04 PA1541) अनियंत्रित होने से लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गयी है, जिसमे 28 से 30 लोगों के सवार होने की संभावना बताई गई।
उक्त घटना की सूचना मिलते ही सर्वप्रथम डामटा व बड़कोट में व्यवस्थापित SDRF की रेस्क्यू टीमों द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सेनानायक SDRF श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार मोरी, चकराता, बड़कोट, उजेली व सहस्त्रधारा, देहरादून से भी रेस्क्यू टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना किया गया।

उक्त वाहन में चालक व परिचालक सहित 30 लोग सवार थे जो कि मध्यप्रदेश से चारधाम यात्रा हेतु आये हुए थे। बस में सवार यात्रियों में 14 महिलाएं थी।
SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद पुलिस, फायर सर्विस व स्थानीय बचाव इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रात्रि के घनघोर अंधरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन गतिमान रखा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News:युवती का शारीरिक शोषण' हुई गर्भवती, लगाया गंभीर आरोप


सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा स्वयं इस घटना पर नजर रखे हुए थे व आवश्यक दिशानिर्देश दे रहे थे। रात्रि करीब 2:30 बजे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान SDRF व अन्य बचाव इकाइयों द्वारा 04 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुँचाया तथा घटना में मृत 26 व्यक्तियों के शवों को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया।
उपरोक्त घटना में घायलों व मृतकों का विवरण निम्नवत है-
घायल:-

  1. उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश।
  2. हीरा सिंह, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश।
  3. हकिराजा पुत्र उदय सिंह, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश।
  4. राजकुमार, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश।
    मृतक:-
    1.अनिल कुंवर पत्नी जागेश्वर प्रसाद, उम्र- 50 वर्ष, निवासी सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  5. मेनका कटेहा पत्नी श्री लूले, उम्र- 56 वर्ष, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  6. राम कुंवर, उम्र- 58 वर्ष, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  7. उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार द्विवेदी, उम्र- 59 वर्ष, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  8. अवधेश पांडे, उम्र 62 वर्ष, पवई, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  9. राजकुमार, 85 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  10. रूप नारायण, 62 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  11. गीता बाई पत्नी राजाराम, 64 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  12. राजकुमार पुत्र मस्तराम, 39 वर्ष, निवासी- गुनोट, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  13. शीलाबाई पत्नी रामभरोसे, 60 वर्ष, निवासी- अमानगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  14. जनक कुंवर पत्नी मान सिंह, 50 वर्ष, निवासी- छतरपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  15. जागेश्वर, 60 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  16. बांके बिहारी, 70 वर्ष, निवासी- मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  17. रामसखी पत्नी बांके बिहारी, 54 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  18. सोमत रानी पत्नी गजराज सिंह, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  19. सरन सिंह पुत्र चंदन सिंह, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  20. बद्री शर्मा, 60 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  21. चंद्रकली पत्नी बद्रीप्रसाद, 50 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  22. सरोजी बाई पत्नी मेनका, 50 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  23. करन सिंह, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  24. हरिनारायण दूबे, 61 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  25. शकुंतला पत्नी अवधेश, 58 वर्ष, पवई, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  26. रामभरोसे, 60 वर्ष, सुनवानी, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  27. दिनेश कुमार, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  28. राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह, 65 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
  29. विक्रम बोरा पुत्र केशर सिंह बोरा (परिचालक), 29 वर्ष, निवासी- पपगाड, नैनी, अल्मोड़ा।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:ग्राहक बनकर शराब के ठेके पर शराब लेने पहुंचे DM, सेल्समैन ने 20 रुपये ज्यादा लेकर दी बोतल और फिर…देखे-VIDEO

मृतक चालक और परिचालक उत्तराखंड के हैं जबकि बाकी अन्य मृतक मध्य प्रदेश के है सभी यात्री चार धाम यात्रा पर आए थे जहां हरिद्वार से बस को बुक करा कर चार धाम को निकले थे ।यात्रियों की हादसे में हुई मौत के बाद वहां के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड पहुंचे हैं जहां अस्पताल में घायलों की हालचाल के साथ साथ घटनास्थल का मौका में होना सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ कर रहे हैं।

Advertisements
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें