उत्तराखंड: पश्चिम बंगाल से उत्तराखंड में बड़े पैमाने में जाली नोटो की सप्लाई, 3 लाख की नकली नोट के साथ सात गिरफ्तार-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: पश्चिम बंगाल से उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर नकली नोट की सप्लाई का मामला सामने आया है नैनीताल पुलिस ने पूरे मामले में खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन लाख सात हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया है.

Ad


एसएसपी नैनीताल नकली नोटों के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए कहा है कि 9 अक्टूबर को लाल कुआं निवासी शुभम वर्मा नाम के एक सुनार को गिरफ्तार किया गया था जिसके पास से ₹9000 नकली नोट बरामद किए गए जहां मुख्य आरोपी शुभम वर्मा से पूछताछ की गई तो कई खुलासे वाले मामले सामने आए. पूछताछ में पता चला कि नकली नोट के कारोबार में कई लोग शामिल है जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग लोगों से पूछताछ कर छह लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 2 लाख 98 हजार रुपए बरामद किए गए पूछताछ में सामने आया है कि नकली नोटों का खेत पश्चिम बंगाल के मालदा से उत्तराखंड में लाकर अलग-अलग क्षेत्रो में खपाई जाती है.
जांच पड़ताल में पता चला कि नकली नोटों के कारोबार करने वाले मुख्य आरोपी शुभम वर्मा के खाते से भारी मात्रा में पैसे का लेनदेन हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीरा ने बताया कि 9 अक्टूबर को शुभम वर्मा को गिरफ्तार किया गया है जबकि 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है इसके अलावा नकली नोट के माध्यम से देश अर्थव्यवस्था को खराब करने की कोशिश की गई है. इसकी सूचना केंद्रीय एजेंसी को दी गई है जहां आगे की जांच केंद्र की एजेंसी जांच करेगी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें