Uttatakhand:लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, फिर पत्नी संग मिल 5 माह के मासूम को मंदिर में छोड़ा ऐसे हुआ पर्दाफाश-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

अपराधी उत्तराखंड को अपराध का अड्डा बनाना चाह रहे हैं लेकिन पुलिस के तत्परता के चलते अपराधी अपराध से नहीं बच पा रहे हैं 16 मई को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में हुई अज्ञात महिला की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है महिला को उसके लिव इन पार्टनर ने मारकर खाई में फेंक दिया था.

Ad


मनसा देवी पैदल मार्ग के पास खाई में एक महिला का शव मिला था महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान थे जिससे उसकी हत्या किए जाना प्रतीत हो रहा था हत्या की शिकायत दर्ज कराने कोई नहीं पहुंचा तो पुलिस ने खुद वादी बनकर मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने और अन्य माध्यमों से जांच पड़ताल करने पर महिला के साथ दो अन्य लोग एक पुरुष और एक महिला आती हुई नजर आई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर

जिसको चिन्हित करते हुए पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर सामने आया कि मृतक महिला का नाम पूजा था जो बिहार के रहने वाली है और वह रोशन के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रह रही थी। रोशन की शादी होने के बाद पूजा को लेकर लगातार पति पत्नी में झगड़ा हो रहा था। इसलिए उन्होंने पूजा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसको हरियाणा से हरिद्वार लाकर मौत के घाट उतार दिया।
दो साल पहले मधुबनी बिहार से भागकर हरियाणा आई पूजा आरोपी रोशन के साथ लिव इन में रहने लगी। कुछ समय बाद रोशन की शादी खुशबु से हो गई। पति के अवैध संबंधों की जानकारी होने पर खुशबु ने एतराज जताया। इस बात पर अक्सर रोशन और पूजा के बीच झगड़े होने लगे। इस बीच जब तीनों बच्चे सहित मनसा देवी दर्शन के लिए हरिद्वार आये और रोशन ने पूजा की हत्या कर फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण

जांच में यह भी पता चला की हत्या के बाद आरोपित दंपती ने महिला के पांच माह के बच्चे को मानेसर मंदिर गुरुग्राम में छोड़ दिया था। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण

हाथी पुल के पास चाय की दुकान के मालिक ने पुलिस को संदिग्ध के गुगल पे से भुगतान करने की जानकारी देते हुए यूपीआई आईडी उपलब्ध करायी गई। इसी आधार पर संदिग्धों की तलाश जारी रखते मुखबिर की मदद से रोशन कुमार कामत व उसकी पत्नी खुशबु निवासी कामत हाल निवासी खांडसा गुरुग्राम हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें