उत्तराखंड लोक सेवा आयोग रिक्त 222 पदों को लेकर एक बार फिर खुला लिंक. इच्छुक अभ्यर्थी फिर करे आवेदन

बेरोजगार युवाओं के लिए एक बार फिर से अच्छी खबर है उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुल्मनायक (पी.ए.सी./आई.आर.बी.) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा-2024 के रिक्त 222 पदों हेतु जो अभ्यर्थी पूर्व सैनिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित हेतु भी पद आरक्षित किये गये थे। उन अभ्यर्थियों ने तत्समय अभ्यर्थियों के लिए पूर्व सैनिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित के पद के लिए दावा किये जाने हेतु पृथक से लिंक नहीं खोले थे उन्हें एक और मौका देते हुए संशोधित लिंक पुनः एक बार के लिए दिनांक 05.12.2024 से दिनांक 10.12.2024 (रात्रि 11:59:59 बजे) तक खोला जा रहा है।

अतः ऐसे अभ्यर्थी जो शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा में सफल हुए हैं. तथा संबंधित उपश्रेणी हेतु आरक्षित पदों के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन पत्र में दावा प्रस्तुत करने के इच्छुक हैं, वह दिनांक 10.12.2024 (रात्रि 11:59:59 बजे) तक आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त अवधि के पश्चात ऑनलाइन आवेदन में Correction (संशोधन) हेतु अतिरिक्त समय प्रदान नहीं किया जायेगा तथा इस संबंध में अभ्यर्थी के किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO