उत्तराखंड: लोक गायक बीके सामंत के इस गीत में दिखा पहाड़ का दर्द, यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल देखे–VIDEO
उत्तराखंड के सुपरस्टार लोकगायक बीके सामंत अपने गीत के माध्यम से फिर से पहाड़ का दर्द लेकर आये है। इस बार लोकगायक बीके सामंत ने मार्मिक अंदाज में पहाड़ के दर्द को बयां किया है। जिससे सुनकर आप भी भाव-विभोर हो जायेंगे। इससे पहले उनके गीतों ने उत्तराखंड ही नहीं विदेशों तक में धमाल मचाया। उनका गीत “थल की बजारा”आज भी शादी-विवाह में लोगों की पहली पसंद है। जिसे साढ़े पांच करोड़ से ऊपर व्यूज मिल चुके है ।
अब “व्यथा पहाड़ कि” नाम से उनका नया गीत उनके यूट्यूब चैनल श्रीकुंवर एंटरटेेनमेंट से रिलीज हुआ है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है।
लोकगायक बीके सामंत ने बताया कि इस गीत में उन्होंने पहाड़ों के दर्द को बयां किया है। किस तरह पहाड़ दर्द सहता है। इसी को शब्दों मेें पिरोकर उन्होंने अपने चाहनों वालों तक पहुंचाया है। इससे पहले बीके सामंत का तू ऐजा ओ पहाड़ा ने लोगों को अपने पहाड़ छोडऩे की याद दिलाई। पलायन पर आधारित उनका ये गीत लोगों को खूब भाया।
।
उनके हर गीत में एक संदेश छिपा रहता है, जिसमें वह लोगों को जागरूक करते दिखते हैं । उनके थल की बजारा गीत ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। यह एक ऐसा गीत है जो उत्तराखंड के संगीत जगत में पहली बार शानदार पिक्चर क्वालिटी और एक नये अंदाज के साथ आया। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उत्तराखंड के संगीत जगत में नये-नये प्रयोग होने लगे।
आज उत्तराखंड के संगीत जगत को ऊचांईयों तक ले जाने में लोकगायक बीके सामंत का बहुत बड़ा योगदान है। इसके पीछे उनकी मेहतन साफ दिखती है। खुद ही गीत लिखना, खुद कंपोज करना, म्यूजिक तैयार करना और उसे आवाज देना। यानी एक मझा हुआ कलाकार की यह कर सकता है।
आज वह उत्तराखंड के संगीत जगत में सबसे बड़ा नाम बन चुके है। जब भी नया गीत लेकर आते है तो कुछ नया ही लेकर आते है।व्यथा पहाड़ कि गीत आपको भी भाव-विभोर कर देगा। अभी तक आये उनके सुपरहिट गीत थल की बजारा, यो मेरो पहाड़ा, तू ऐ जा औ पहाड़ा, पंचेश्वर बांध, बिंदुली, ओ बांजा झुपर्राली बांजा, सात जनम सात वचन, मेरी बिमू, देवताओं का थान, डोली जैसे गीत शामिल है।
लोकगायक बीके सामंत ने बताया कि जल्द ही उनका एक भजन रिलीज होगा जो भगवान शंकर पर गाया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोगों ने उन्हें प्यार दिया है। वैसे ही उम्मीद उन्हें अपने नये गीत व्यथा पहाड़ की से है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,