उत्तराखंड:बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर इस विभाग में आने वाली है बंपर भर्ती
देहरादून- उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि शिक्षा विभाग में जल्द ही रोजगार के अवसर खोलने जा रहे हैं सैकड़ों युवाओं को जल्द ही काम करने का मौका मिलने जा रहा है दरअसल, शिक्षा विभाग सीआरसी और बीआरसी के लिए नियुक्तियां निकालने की तैयारी कर रहा है जिसमें आउटसोर्स के आधार पर युवाओं को तैनाती दी जाएगी।
बता दें कि न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर पर इसके लिए तैनाती की जानी है जिसके लिए पहले ही भारत सरकार की तरफ से बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है हालांकि, इससे पूर्व शिक्षा विभाग के शिक्षक ही इन पदों पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन इससे न केवल शिक्षण कार्य में दिक्कत आ रही थी बल्कि इसको लेकर मैनेजमेंट में भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
यही कारण है कि करीब 1 साल पहले इन शिक्षकों को इस जिम्मेदारी से हटा दिया गया था इस पूरी प्रक्रिया के बाद अब आउटसोर्स के आधार पर युवाओं को नियुक्ति दी जाएगी इसके लिए प्रस्ताव शिक्षा विभाग की तरफ से भेज दिया गया है, जिसको मंजूरी मिलते ही युवाओं को सीआरसी और बीआरसी के तहत तैनाती मिलेगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO