उत्तराखंड- भाई को राखी बांधने भाई के घर बहन को जाना पड़ा भारी चोरों ने 70 तोला सोना और 4 लाख कैश पर किया हाथ साफ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ताजा मामला उधमसिंहनगर के गदरपुर मे चोरों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए परिवार सहित बुलंदशहर गई महिला सभासद विनीता फौगाट चौधरी निवासी वार्ड 11 गदरपुर का घर खंगाल दिया। घर के पिछले हिस्से से घर में दाखिल हुए चोरों ने 70 तोला सोना, 4 लाख रूपये के अधिक की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad

शुक्रवार को जब परिवार घर पहुंचा तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस के साथ ही आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस ने चोरी हुए सामान के बारे में जानकारी करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू कर दिया है। घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश है और उन्होंने पुलिस के मामले के जल्द खुलासे की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

महिला सभासद के पति ब्रिजेश चौधरी ने बताया की वह पूरे परिवार के साथ बुलंदशहर गए हुए थे आज जब वह घर लौटे तो घर का समान बिखरा हुआ था। लॉकर से लाखो रुपए की ज्वेलरी और नगदी गायब थी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें