उत्तराखंड-(रहे सावधान) मौसम विभाग ने इन जिलों में मौसम को लेकर अलर्ट किया जारी, भारी बारिश का अंदेशा
देहरादून। 2 दिनों के बाद मौसम ने एक बार फिर से करवट बदला है उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के लिए 3 घंटे का तत्कालीन मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के तीन जनपदों देहरादून ,उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार की संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा चमोली बागेश्वर और टिहरी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तीव्र बौछार की संभावना जिसको लेकर इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया है। तथा साथ ही राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत डीएम ने जारी किए दिशा निर्देश
देहरादून। जनपद में मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आईआरएस सिस्टम से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि यदि क्षेत्र से किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करते हुए।
अपने विभाग से संबंधित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी अपने तैनाती स्थल पर बने रहेंगे, तथा अपना फोन ऑन रखेंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित