उत्तराखंड: 9 वीं कक्षा की छात्रा से हैवानियत…गर्भवती होने पर खुला राज-जाने पुरा मामला

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 9 वीं कक्षा की छात्रा ने 12वीं कक्षा के छात्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसका पता छात्रा के गर्भवती होने पर चला है।
पूरा घटनाक्रम देहरादून में थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र का है। मामला तब सामने आया जब छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि छात्रा 6 महीने की गर्भवती है। इसके बाद, छात्रा के परिजनों ने आरोपी छात्र के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी छात्र को हिरासत में लिया और किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद उसे बाल सुधार गृह हरिद्वार भेज दिया।
परिजनों का कहना है कि आरोपी और छात्रा एक ही स्कूल में पढ़ते थे और दोनों के बीच दोस्ती थी। छात्र अक्सर छात्रा को स्कूल में साथ लाता-जाता था और उसे इधर-उधर घुमाने के लिए भी ले जाता था। आरोप है कि पिछले एक साल के दौरान आरोपी किशोर ने छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया।
नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
किशोरी ने अस्पताल में इलाज के दौरान पूरी घटना अपने परिवार को बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार