उत्तराखंड:13 वर्षीय किशोरी से होटल में युवक ने की हैवानियत, आरोपी की तलाश जारी

उत्तराखंड में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
मामला सितारगंज से सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उसकी 13 वर्षीय पुत्री को नासिर नाम का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
आरोप है कि एक होटल में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जब पुत्री ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। किशोरी घर आई तो वह गुमसुम थी। पूछने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने शाम को सितारगंज कोतवाली में तहरीर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज कर लिया है। कोतवाली की एसआई ने बताया कि गुरुवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा उसे परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO