10 पेटी शराब और भारी मात्रा में बेशकीमती लकड़ी बरामद, 2 कार सहित दो गिरफ्तार

अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है शराब और लकड़ी का कारोबार खूब फल फूल रहा है पिथौरागढ़ पुलिस पिथौरागढ़ ने अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 पेटी अवैध शराब जबकि लकड़ी की तस्करी करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में बेशकीमती इमारती लकड़ी बरामद किया है साथ ही पुलिस ने दो वाहनों को जप्त करते हुए दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है
.
एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कामयाबी मिली है उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ पुलिस ने शहर के लाशघर तिराहे के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक अल्टो कार को जब रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 10 पेटी अंग्रेजी ब्रांड की शराब रखी हुई थी
पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम सतीश चंद्र ग्राम फंगाली थरकोट का रहने वाला है शराब को तस्करी करने ले जा रहा था पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले काफी दिनों से शराब का तस्करी का कारोबार करता है दुकानों से कम कीमत में शराब खरीद कर होटल और ढाबों में सप्लाई करता है. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने देर रात चेकिंग अभियान के दौरान एक अल्टो कार से बेशकीमती लकड़ी बरामद किया है.
उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने चौकी चांडाल बैरियर पर रोककर एक आल्टो कार से बेशकीमती लकड़ी के 15 चीरे हुए गिलटे बरामद किए गए हैं. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम नरेश कुमार ग्राम तायल बमदोली का रहने वाला है लकड़ी के कागजात मांगने पर उसके द्वारा कागजात नहीं दिखाए गए पूछताछ में पता चला कि जंगल से बेशकीमती लकड़ी काटकर घर में रखकर उसका चिरान कर तस्करी के लिए ले जाए जा रहा था. पूरे मामले में वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है साथ ही वाहन को सीज किया गया है
.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO