उत्तराखंड का यह जिला हुआ 63 साल का धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड अपनी भौगोलिक परिस्थितियों के लिए जाना जाता है उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ का आज 63 वा स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर रामलीला मैदान में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन किया गया ।

Ad


इस अवसर पर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी एवं जनसरोकर संघर्ष मंच पिथौरागढ़ के सदस्यों द्वारा केक काटकर जनपद की खुशहाली एवं विकास की कामना की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO


जनसरोकर संघर्ष मंच पिथौरागढ़ के संरक्षक डाॅ0 अशोेक पंत एवं राम सिंह बिष्ट द्वारा जिलाधिकारी को शाॅल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया इस दौरान डाॅ अशोक पंत ने जनपद पिथौरागढ़ के विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए इन 63 वर्षांे में जनपद पिथौरागढ़ में आये विभिन्न बदलावों,गतिविधियों आदि पर अपने विचार रखें।


जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि उनकी प्रथम प्राथमिकता जनपद को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाना है सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णत्या रोक लगाने के साथ ही कूड़े के निस्तारण हेतु अभियान भी चलाया जा रहा है। इस हेतु उन्होंने उपस्थित समस्त सदस्यों से अपील की कि वे भी जनपद को कूड़ा मुक्त एवं स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग दे जिससे कि शहर आने वाले वर्षों में स्वच्छ एवं सुन्दर हो।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

उन्होंने कहा कि जल्द ही जनपद को बेस चिकित्सालय का लाभ मिलेगा इस हेतु चिकित्सा उपकरण, चिकित्सकों की नियुक्ति हेतु व्यवस्था की जा रही है फरवरी अंत तक बेस चिकित्सालय का संचालन भी कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के संचारविहिन इलाकों को कनैक्टिविटी से जोड़ा जायेगा इस वर्ष बीएसएनएल द्वारा 63 टावर लगाये जायेंगे व प्रत्येक ग्राम को पयेजल उपलब्ध कराना भी जल जीवन मिशन के तहत सुनिश्चित किया जायेगा

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

उन्होंने कहा कि जनपद के विकास के लिए जो भी विकासपरक योजनाएॅ संचालित है उनमें त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें मूर्त रूप देकर धरातल पर उतारा जायेगा। इस मौके पर स्कूली छात्रों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें