हल्द्वानी: मंदिर से लौट रहे दंपति की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, महिला का हाथ कट कर हुआ अलग, पति और बच्चे घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:मंदिर से लौट रहे एक परिवार का वाहन घर पहुंचने से कुछ दूर पहले हैड़ाखान के पास पेड़ से टकरा गया. घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है.इस हादसे में एक महिला का हाथ कटकर अलग हो गया जबकि उसके पति समेत दो बच्चों को गंभीर चोटे आई.गंभीर हालत में महिला व अन्य घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है दुर्घटना के कारणों का पुलिस पता लगा रही है.

Ad


काठगोदाम थाना पुलिस के मुताबिक मंगलवार को हैड़ाखान निवासी रेवाधर अपनी पत्नी विमला देवी व बच्चों के साथ चोरगलिया स्थित सूर्यदेव मंदिर दर्शन के लिए गए थे. मंगलवार ढेर शाम पूजा अर्चना के बाद रात में पूरा परिवार स्कॉर्पियो वाहन से घर लौट रहा था. बताया जा रहा है कि घर पहुंचने से पांच-छह किलोमीटर पहले वन विभाग के गेस्ट हाउस के पास वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया. इस हादसे में विमला देवी का एक हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया.

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कांस्टेबल महेश राणा व साथियों ने महिला सहित सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से एसटीएच भिजवाया.जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है.काठगोदाम एसओ काठगोदाम दीपक बिष्ट ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें