UKSSSC का पेपर लीक मामला सीएम धामी का बड़ा बयान

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड सेवा अधीनस्थ चयन आयोग UKSSSC के द्वारा कराए गए पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि अभी और भी आयोग की शिकायतें आए हैं, जिन पर कार्रवाई होना अभी बाकी है,

यानि कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ तोर से यह जाहिर कर दिया है,कि जो भी आयोग बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ करेंगे उनको बक्शा नही जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UKSSSC में हुए भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा बयान देते हुए सरकार की रणनीति व पारदर्शिता को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है. सीएम ने कहा है कि अभी और भी कई शिकायतें मिल रही हैं, जिन पर सरकार कार्रवाई के लिए तैयार है. सरकार पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होकर काम कर रही है।

इस घोटाले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद दो दिन के भीतर एसटीएफ ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को दबोच लिया है।सीएम धामी का कहना है कि उत्तराखंड सेवा अधीनस्थ चयन आयोग में जिस तरह से रैकेट बना कर पेपर लीक किया है,उसका संज्ञान सरकार ने लिया है,और उसमे कारवाई भी शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त

सीएम पुष्कर सिंह धामी का साथ ही कहना है कि सरकार की पहली प्राथमिकता पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त करने की जिस पर सरकार काम कर रही हो इसके चलते यह कार्रवाई भी हुई है। आपको बता दें कि बेरोजगार महासंघ के द्वारा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा कराई गई परीक्षा में पेपर लीक की शिकायत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की गई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार महासंघ की मांग पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। पूरे मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने 2 दिन के भीतर ही 6 आरोपियों को सलाखों तक पहुंचा दिया हैं। वही सीएम पुष्कर सिंह धामी का साफ तौर से कहना है कि अन्य आयोगों में भी भर्ती परीक्षा में धांधली की जो शिकायतें मिली हैं उन पर भी कार्रवाई होना अभी बाकी है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें