मुर्गा काटने वाले आशिक ने प्रेमिका को कई टुकड़ों में काटा,15 दिन बाद ऐसे खुला राज

पुलिस ने एक हत्यारे प्रेमी को पकड़ा गया है। उसने अपनी पहली प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काट कर दफना दिया। लड़की उसकी दूसरी शादी का विरोध कर रही थी। आरोपी बेंगलुरु में मुर्गा काटने का काम करता था। दरअसल, मामला झारखंड के खूंटी जिले से 24 नवंबर को बरामद गांगी कुमारी नामक युवती के नर कंकाल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली है। गांगी की हत्या उसके प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर की थी। वहीं शव को कुल्हाड़ी से कई टुकड़ों में काटकर दफना दिया था। गांगी अपने प्रेमी की दूसरी शादी का विरोध कर रही थी। यह जरियागढ़ थाना क्षेत्र के भगवान पांज टोंगरी की घटना है।
आरोपी नरेश भेंगरा जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जोजोदाग गांव निवासी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि नरेश के साथ गांगी लिव इन रिलेशन में रह रही थी। वह मूल रूप से रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के मालगो टंगराटोली गांव की निवासी थी। नरेश का ननिहाल भी उसी गांव में था। ननिहाल आने जाने के क्रम में गांगी और नरेश के बीच प्रेम हो गया। डेढ़ साल साथ रहने के बाद गांगी काम करने तमिलनाडु चली गयी और नरेश बेंगलुरु में काम करने लगा। उसी दौरान नरेश का संबंध दूसरी युवती के साथ हो गया। उसने उससे शादी कर ली। दोनों का एक बेटा भी हुआ।
गांगी को मामले की जानकारी हुई तो वह बेंगलुरु आ गयी। नरेश और गांगी वहां से ट्रेन से हटिया स्टेशन आ गए। आठ नवंबर की शाम गांगी को लेकर नरेश जोजोदाग के लिए निकला। लेकिन गांव नहीं जाकर गांगी को भगवान पांज टोंगरी पर ले गया, जहां दोनों आपस में झगड़ने लगे। इसके बाद नरेश ने दुपट्टे से गला घोंटकर गांगी को मार डाला। वहीं टांगी से शव के कई टुकड़े कर दफना दिया और घर चला गया। मामले का खुलासा करने वाली टीम में एसडीपीओ ख्रिास्टोफर केरकेट्टा, इंस्पेक्टर अशोक सिंह आदि शामिल थे।
बेंगलुरु में नरेश भेंगरा चिकन शॉप में मुर्गा काटने का काम करता था। एसडीपीओ ने बताया कि 24 नवंबर को कुछ ग्रामीणों ने टोंगरी में नर कंकाल देखकर इसकी सूचना जरियागढ़ थाना को दी। पुलिस ने घटनास्थल से युवती का फोटो, हत्या में प्रयुक्त खून लगी टांगी, हसुवा और अन्य सामान बरामद कर लिया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार