बेटी को संग आपत्तिजनक हालत में देख ,पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को मार डाला’, कातिल बाप ने खुद पुलिस को किया फोन…. पहुंची पुलिस

हॉरर किलिंग की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला बागपत जिले में कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के जोनमाना गांव में एक प्रेमी युगल की निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात को प्रेमिका के परिजनों ने अंजाम दिया। परिजनों ने प्रेमी की बाहों में अपनी बेटी को देख लिया था। दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। ये देखकर घर वालों ने आपा खो दिया और फिर रस्सी से गला घोंटकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले के मृतक लड़के के पिता ने छात्रा के पिता व भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए बड़ौत कोतवाली पर तहरीर दी है।
बलराम का 19 वर्षीय का गांव की ही एक छात्रा के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिवार को उनके रिश्ते की जानकारी नहीं थी। रविवार सुबह छात्रा के घर वाले किसी काम से बाहर गए थे मौके पाकर प्रेमी उसके घर पहुंच गया। अचानक छात्रा के परिजन वापस आ गए और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख आपा खो बैठे। गुस्से में आकर परिजनों ने पिटाई कर रस्सी से दोनों का गला घोंटकर मार डाला। गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
थोड़ी देर में एसपी अर्पित विजयवर्गीय समेत कई थानों का पुलिसबल भी गांव पहुंच गया। लड़के के परिजनों ने पुलिस का घेराव करते हुए छात्रा के परिजनों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, डबल मर्डर की इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं, मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय ने बताया, छात्रा के परिजनों ने लड़के को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद परिजनों ने दोनों की हत्या कर दी। मामले में छात्रा के पिता को हिरासत में ले लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा की हत्या करने के बाद मृतक लड़की के पिता ने ही पुलिस को फोन किया जहां मौका पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO