हल्द्वानी:नाले में 8 साल का बच्चा बहा, तलाश जारी दुकान पर गया था सामान लेने
हल्द्वानी: भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है. हल्द्वानी और उसके आसपास सुबह से हो रही बारिश के चलते हैं जगह-जगह जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है. बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के नाले एक 8 वर्षीय बालक की बहने की खबर मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच बालक की तलाश में जुटी हुई है.
बताया जा रहा है कि इंदिरा नगर शानी बाजार स्थित 8 वर्षीय रिजवान के परिवार वाले उसको सामान लेने के लिए दुकान पर भेजा था बताया जा रहा है कि इस दौरान बालक शनि बाजार नाले में गिर गया. बच्चे की नाले में गिरने की सूचना उसके साथ आए एक बच्चे ने परिवार वालों को दिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस की टीम बच्चे की तलाश में जुटी हुई है.
सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार के अलावा जिला प्रशासन मौके पर है.सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि बच्चे की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि शनि बाजार नाले में भारी मात्रा में पानी चल रहा है जिसके चलते बालक की तलाश करने में परेशानी हो रही है. सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि बारिश के दौरान लोगों से अपील की जा रही है कि घर में सुरक्षित रहे हैं अनावश्यक बाहर न निकले.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,