रुद्रपुर :पानी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष एक की मौत चार गंभीर घायल
रुद्रपुर : लोगों में सहनशक्ति अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है मामूली बात पर लोग एक दूसरे की जान लेने को तुले हुए हैं ऐसा ही मामला रुद्रपुर से सामने आया है जहां नाली का पानी निकालने के विवाद में दो पक्षों हुए खूनी संघर्ष में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें एक की मौत हुई है जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है । यही नहीं मौत के बाद एक ग्रामीणों के साथ महतोष पुलिस चौकी में थानाध्यक्ष का घेराव कर आक्रोश जताया। माहौल बिगडऩे पर पुलिस एवं पीएसी के जवान पहुंच गए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस व पीएसी तैनात किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि ग्राम रतनपुर तीन अगस्त को गांव के ही प्रवेश और रोशन पुत्र श्याम के परिजनों के बीच नाली का पानी निकालने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए, जिसमें एक पक्ष के नरेश पुत्र परमेश्वरी लाल व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो जबकि दूसरे पक्ष का रोशन घायल हो गया।
घायलों को लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जा गंभीर हालत होने पर नरेश को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है जिसके बाद परिजनों मैं आज आक्रोश उबल गया और लोगों ने चौकी का घेराव किया जिसके बाद पुलिस का हाथ पांव फूल गए।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत