देहरादून रेलवे स्टेशन पर दो पक्षों में बवाल, पथराव और तोड़फोड़ पुलिस ने फटकारी लाठियां,-VIDEO

देहरादून रेलवे स्टेशन पर दो समुदाय आमने सामने आ गए। मामला इतना बढ़ गया कि पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गया।
देहरादून रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात को बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर स्टेशन पर दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। मामला इतना बढ़ गया कि पथराव शुरू हो गया। स्टेशन पर खड़ीं ट्रेनों और अन्य सामान में तोड़फोड़ भी की गई
दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पथराव हुआ और ट्रेनों में तोड़फोड़ की गई. अधिकारियों ने बताया कि यह हिंसा बदायूं के एक युवक और युवती के बीच अंतरधार्मिक संबंधों के कारण हुई. अधिकारियों के अनुसार, दोनों समुदायों के लोग यह जानने के बाद रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए कि युगल वहां मौजूद है. टकराव जल्द ही बढ़ गया, जिसमें वस्तुएं फेंकी गईं और खड़ी ट्रेनों को नुकसान पहुंचाया गया.
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. उपद्रव को देखते हुए रेलवे स्टेशन और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सीनियर पुलिस सुपरिटेंडेंट (SSP) अजय सिंह स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पहुंचे. पुलिस की टीमों ने मामले को शांत कराया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला बदायूं निवासी अलग-अलग समुदाय के युवक व युवती के प्रेम प्रसंग से जुड़ा है
बृहस्पतिवार रात रेलवे स्टेशन पर दोनों की मौजूदगी की खबर पर दोनों समुदाय के लोग वहां पहुंचे थे इसके बाद वहां पर बवाल शुरू हो गया बवाल इतना बड़ा की मौके पर भारी पुलिस फोर्स को भी लोगों को शांत करने के लिए पुलिस ने लाठियां भी फटकारी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO