हल्द्वानी के रिटायर्ड शिक्षक की कार बेरीनाग में गिरी परिवार के चार सदस्यों की मौत

पहाड़ पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला पिथौरागढ़ जनपद के बेरीनाग से सामने आया है जहां पमतोड़ी के पास कार 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। कार हल्द्वानी के रिटायर शिक्षक परिवार का था जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हुई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।पूर्व शिक्षक चंदन सिंह बसेड़ा अपने परिवार के साथ हल्द्वानी से पहाड़ को पूजा करने गांव गए थे।
।
रविवार को चंदन सिंह बसेड़ा मूल गांव में पूजा कर अपने परिवार के साथ कार से बागेश्वर की तरफ जा रहे थे. तभी थल से 9 किमी दूर पमतोड़ी के पास दोपहर करीब एक बजे उनका गाड़ी से नियंत्रण खो गया और कार बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी
, मौके पर पहुंची और खाई में उतकर रेक्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. खाई में गिरी कार के परखच्चे उड़ गए थे. इस हादसे में चंदन सिंह बसेड़ा की पत्नी , छोटे की पत्नी और उनकी साली की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उनकी माता का इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO