Uttarakhand:आग का तांडव…22 झुग्गियां खाक कई परिवारों में मातम का माहौल, आधा दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर फटे-VIDEO

गर्मी बढ़ने के साथ-साथ उत्तराखंड के जंगलों में आग तांडव कर रही है. सुलगते हुए जंगलों की आग को बुझाने में शासन और प्रशासन के पसीने छूट चुके हैं. इसी बीच उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कैंट क्षेत्र स्थित खुड़बुड़ा मोहल्ले में करीब 22 झुग्गियों में आग लग लगने से कई गरीब परिवार बेघर हो गए हैं और उनकी जमा पूंजी जलकर राख हो गई. खून पसीने की गाढ़ी कमाई, जरूरी कागजात, सामान जलकर स्वाहा हो गया. इस आग ने 100 से 150 लोगों की जिंदगियों पर संकट आ गया.
खुड़ बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से आसपास हड़कंप मच गया। एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां राख हो गई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले मज़दूर तांबा जला रहे थे। उसी वक्त हादसा हुआ।
गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। आग से यहां पर रखें आठ नौ छोटे-बड़े सिलिंडर भी फट गए। क़रीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर क़ाबू पा लिया
बताया जा रहा है कि कबाड़ बीनने वाले बच्चों ने कुछ तार आदि जलाई थी जिस कारण ये हादसा हो गया। सूचना मिलने पर फायर सर्विस की 4 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। आग से यहां पर रखें आठ नौ छोटे-बड़े सिलिंडर भी फट गए। क़रीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर क़ाबू पा लिया।यहां आठ-नौ सिलिंडर एक साथ फटने से आग विकराल हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO