कुमाऊं में कई जगहों में बारिश फिर से शुरू अगले 3 दिनों तक भारी बरसात की चेतावनी
देहरादून-कुमाऊं में रुक-रुककर हो रही बारिश का दौर जारी है। बुधवार को कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में बरसात शुरू हो चुकी है वहीं मौसम विभाग के अगले 3 दिनों तक कुमाऊ के कई इलाकों में भारी बरसात की संभावना जताई है ।हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री व न्यूनतम 25.5 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान जहां सामान्य है जबकि अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम है।
मौसम विभाग के मुताबिक मौसम का यह मिजाज आगामी तीन दिन बने रहने की संभावना है। बुधवार को नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में भारी बरसात की संभावना जताई है
बारिश व पूर्वी हवाओं की वजह से तापमान में कमी आई है। नैनीताल जिले के प्रमुख हिल स्टेशन मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया है। बुधवार को मुक्तेश्वर का अधिकतम पारा 18.5 डिग्री व न्यूनतम 14.3 डिग्री तक दर्ज किया गया है। वही अनुमान लगाया जा रहा है कि भारी बरसात के चलते तराई के इलाकों में गर्मी से राहत मिलेगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित