हल्द्वानी में हाथियों का आतंक, जमकर मचाया उत्पात देखे (VIDEO)

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के लालकुआ विधानसभा क्षेत्र के बागजाला गांव में हाथियों ने किसानों की धान की कई एकड़ फसल रौंद डाली किसानों ने वन विभाग से हाथियों पर रोक लगाने तथा फसल का मुआवजे दिलाने की मांग की है ।
बताते चलें कि बीती रात हाथियों ने बागजाला गांव में पहुंचकर जगदीश आर्य,गोविंद राम ,दीवान राम,प्रेमकुमार की धान की फसल को रौंद डाला जिससे काफी नुकसान होने की संभावना है ।

Ad

इतना ही नहीं हाथी ने बागजाला गांव के जूनियर हाई स्कूल कि दीवार तोड़कर परिसर में लगे वालब्रेशन को तोड़ते हुए दूसरी तरफ निकलने के लिए विद्यालय की दीवार को भी तोड़ दिया जिससे विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है विद्यालय परिसर में बच्चों को खतरा बना हुआ है साथ ही स्कूल में चोरी कि सम्भावना भी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार


इधर हाथियों द्वारा किये किसानों की फसलों के नुकसान का आज नैनीताल काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने क्षेत्र के पीड़ित किसानों के साथ खेतों का मौका मुआयना किया इस दौरान उन्होंने सरकार से किसानों के हुए नुकसान पर तुरंत मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली 'शह-मात' की जंग-देखे VIDEO


उन्होंने कहा कि वन विभाग से अनेक बार शिकायत करने के बाद भी विभाग कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है
उन्होंने कहा कि किसानों की धान की फसल पर हाथी देर रात आये और उनकी फसलें रौंदकर चले गए जिसे किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई है उन्होंने कहा कि हाथी के आंतक से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली 'शह-मात' की जंग-देखे VIDEO


उन्होंने कहा कि हाथियों ने गांव के जुनियर हाई स्कूल कि दीवार को भी तोड़ डाला जिसे स्कूल में चोरी और विघालय परिसर में बच्चों को खतरा बना गया है उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि शीघ्र ही हाथी के द्वारा तोड़ी गयी दीवार का पुनर्निर्माण किया जाए ताकि विद्यालय में बच्चे सुरक्षित शिक्षा ग्रहण कर सकें ।
साथ ही उन्होंने ने वन विभाग और सरकार से हाथियों पर रोक लगाने तथा किसानों की उजाड़ी फसल का मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें