Uttarakhand News: CM धामी पहुंचे दिल्ली चार,PM से की मुलाकात, चार दिसंबर को होगी कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर..

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून :सीएम धामी के दिल्ली दौरे पर है वहीं धामी कैबिनेट को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है।बताया जा रह है कि धामी कैबिनेट की बैठक 4 दिसंबर को हो सकती है । ये बैठक ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पूर्व होगी। जिसमें कई अहम मुद्दों पर मुहर लगा सकती है।
बैठक दोपहर 12:30 बजे सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार में होगी। इस दौरान आठ व नौ दिसंबर को होने वाली इन्वेस्टर्स समिट को लेकर भी निर्णय हो सकते हैं। साथ ही कई विभागों के प्रस्ताव भी बैठक में आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad


बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर भी विधानसभा के विशेष सत्र को आहूत करने के निर्णय पर भी फैसला लिया जा सकता है।उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल हादसे के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली पहुंचे. सबसे पहले सीएम धामी उत्तराखंड सदन पहुंचे. इसके बाद सीएम धामी दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की.

इस दौरान पीएम मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता की बधाई दी. पीएम मोदी ने जमकर सीएम धामी की पीठ थपथपाई. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच काफी देर बातचीत हुई. इस मौके पर सीएम ने पीएम मोदी को रेस्क्यू ऑपरेशन सफल होने के बाद ली गई फोटो से तैयार कोलाज भेंट किया. इस कोलाज में पीएम की श्रमिकों संग हुई बातचीत के दौरान के फोटो भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड मंत्रिमंडल में खाली चल रहे चार मंत्रियों के पद भरे जा सकते हैं। सियासी गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। सिर्फ मंत्री पद ही नहीं कुछ और भाजपा नेताओं को इसी महीने दायित्व दिए जाने की संभावना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश सरकार में विभिन्न बोर्डों, निगमों और आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के खाली पदों पर पार्टी कई नेताओं की ताजपोशी कर चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

अब तक दायित्वों की दो सूचियां जारी हो चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष भी पूर्व में दायित्व की चार सूचियां जारी होने के संकेत दे चुके हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें