National Games: पुरुष फुटबॉल टीम मे उत्तराखंड पहुची सेमीफाइनल में , जाने कौन-कौन सी टीमों का होगा मुकाबला ,दर्शको में खुशी-VIDEO
हल्द्वानी: राष्ट्रीय खेल के तहत हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय और मिनी स्टेडियम में फुटबॉल मैच का आयोजन चल रहा है . सोमवार को फुटबॉल मैच के चार मुकाबले खेले गए जिसमें केरला, दिल्ली,असम,उत्तराखंड ने जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाया है. उत्तराखंड की पुरुष फुटबॉल की टीम सोमवार को हुए मुकाबले में गोवा को 4-1 से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाया है . सोमवार को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में गोवा और उत्तराखंड का बहुत ही रोमांचकारी मैच खेला गया. राष्ट्रीय खेलों में पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने Switch वापसी करते हुए 4-1 से गोवा को हरा दिया.
पहले 24 मिनट में ही उत्तराखंड ने शानदार दो गोल दाग उत्तराखंड की टीम ने बढ़त बनाई.
इसके बाद उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने कुल चार गोल किए जबकि गोवा केवल एक गोल कर पाया. अब तक उत्तराखंड इस प्रतियोगिता में मैच नहीं जीत पाई थी लेकिन आज उसने शानदार वापसी करते हुए गोवा को चार एक से हराया.इसी के साथ उत्तराखंड सेमीफाइनल में जगह बनाया है .उत्तराखंड की शानदार जीत के साक्षी हजारों लोग बने.उत्तराखंड का मैच देखने के लिए हल्द्वानी सहित आसपास के इलाकों से हजारों लोग अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहुंचे थे.
सोमवार को मिनी स्टेडियम में पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में मणिपुर ने दिल्ली को 2:0 से हरा दिया लेकिन दिल्ली की टीम पिछले दो माचो में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में पहुंची है.जबकि सर्विसेज और केरल के फुटबॉल मैच खेला गया जहा केरल की टीम ने 3-0 से जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल जगह बनाया है . इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मिजोरम और असम के बीच मैच खेला गया जिसमें मिजोरम 3–0 से जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाया है.
गौलापार के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेल के मद्देनजर फुटबॉल, स्विमिंग, खो खो और ट्राईथलोन सहित कई प्रकार के प्रतियोगिताएं हो रही है. खेल का आयोजन 14 फरवरी तक किया जाएगा. खेल को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,