Nainital News:बाइक पर किशोरी को लिफ्ट लेना पड़ा भारी,युवक ने कर दिया घिनौनी कांड,पॉक्सो में केस दर्ज
नाबालिग लड़की को एक युवक से बाइक का लिफ्ट लेना भारी पड़ा है नैनीताल ग्रामीण क्षेत्र की एक किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर दुराचार का आरोप लगाते राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं किशोरी को मेडिकल के बाद शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। 17 वर्षीय किशोरी ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बुधवार को वह शिवरात्रि पर पास के शिवमंदिर गई थी। लौटते समय गांव के एक युवक ने उसे बाइक पर लिफ्ट दी। जो उसे एक रिजॉर्ट में ले गया, जहां उसने बलपूर्वक दुराचार किया। इस बीच युवक कुछ देर रिजॉर्ट से बाहर गया तो वह भाग निकली। इसके बाद एक दोस्त को फोन कर उसकी बाइक से घर पहुंची। कानूनगो एचआर ममगई ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में केस दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। शुक्रवार को उसे 164 के बयान के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी