उत्तराखंड: परिवार वालों के सामने तीन वर्षीय बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ,बच्ची की लाश बरामद
पहाड़ों पर वन्यजीव लगातार हिंसक हो रहे हैं. मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. जनपद बागेश्वर में तेंदुए की दहशत से लोग भयभीत है .जिले में फिर से बार फिर से तेंदुए की दहशत बढ़ गई है.तहसील क्षेत्र कांडा के औलानी डांगा निवासी 3 वर्षीय बच्ची को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया है. बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम 5:00 बजे तीन वर्षीय बच्ची अपने आंगन में खेल रही थी इस दौरान घर के बाहर घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला किया परिजनों ने काफी शोर मचाया लेकिन तेंदुआ बच्ची को लेकर वहां से भाग गया.
आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौके से बच्ची का शव बरामद हुआ है. रेंजर प्रदीप काण्डपाल ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. बच्ची के मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,