Kumau Weather-(बड़ी खबर) आज इन जिलों में भारी बारिश के आसार
हल्द्वानी- कई दिनों के बाद मौसम विभाग ने एक बार फिर कुमाऊं मंडल में कई हिस्सों में बारिश की आशंका जताई है कुमाऊं मंडल में में अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क बना हुआ है। कहीं कहीं पर आंशिक बूंदाबांदी छोड़ कर सामान्य तौर पर आसमान साफ है। पर्वती जिलों में कहीं कहीं पर आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं।
गौरतलब है कि पिछले चार-पांच दिन बारिश से राहत मिलने के बाद कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग में बादल गरजने की भी आशंका जताई है। पहाड़ों पर भूस्खलन का भी खतरा बताया गया।
पहाड़ के कई इलाके बारिश के बाद भूस्खलन के लिए संवेदनशील हो जाते हैं। ऐसे में भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। साथ ही यह भी संभावना है कि नदियों, नालों के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वह नदी, नालों के पास नहीं जाएं और साथ ही खेतों में जलभराव से बचने के लिए निकासी का उचित प्रबंध करें।
18 और 19 अगस्त को सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि 18 और 19 अगस्त दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय होने की संभावना है। जिसकी वजह से दोनों दिन कुमाऊं मंडल के अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। नैनीताल जनपद के अलावा गांव के कई जिलों में हल्की से भारी बरसात होने की संभावना है।
बुधवार को भी बारिश की संभावना
नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं पर गरज के साथ भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। मंगलवार को आंशिक बादलों के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। बुधवार को वर्षा में थोड़ी तेजी आने की संभावना है और वर्षा का दायरा भी बढ़ेगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को खाने में नशे की दवा देकर दो बच्चों की मां मुस्लिम प्रेमी के साथ रुकी थी होटल में ; बजरंग दल के साथ पति ने होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट-VIDEO
अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न