खुशखबरी: कुमाऊं मंडल को मिल सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, पढ़िए पूरी डिटेल

कुमाऊं मंडल में आने-जाने वाले लोगों को जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने का मौका मिल सकता है. इज्जतनगर रेलवे की डीआरएम रेखा यादव ने जानकारी देते हुए कहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन इज्जतनगर मंडल में हो सकता है। जिसकी शुरुआत काठगोदाम से की जा सकती है। जिसके लिए प्रपोजल दिया गया है।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रपोजल इज्जतनगर मंडल की तरफ से भारतीय रेलवे को भेजा गया है. जिसका तोहफा जल्द कुमाऊं की जनता को मिल सकता है. क्योंकि कुमाऊं मंडल में साल भर पर्यटकों का तांता लगा रहता है. इस लिहाज से वंदे भारत ट्रेन का संचालन काफी अहम माना जा रहा है. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन से पूरे कुमाऊं मंडल में पर्यटन को पंख लगेंगे. साथ ही लोगों का सफर भी आसान होगा.वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रपोजल इज्जतनगर मंडल ने भारतीय रेलवे को भेजा है। जिसका तोहफा जल्द कुमाऊं के लोगों को मिल सकता हैं।
क्योंकि कुमाऊं मंडल में सालभर पर्यटकों का तांता लगा रहता हैं। इसे देखते हुए कुमाऊं के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन काफी अहम माना जा रहा है।इज्जतनगर रेलवे की डीआरएम रेखा यादव के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का प्रपोजल पाइपलाइन में है, जिसका इंतजार सभी लोगों को है. उम्मीद जताई जा रही है कि दीपावली के बाद कुमाऊं मंडल के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल सकती है
बताया जा रहा कि यह सुविधा काठगोदाम से दिल्ली के लिए हो सकती है फिलहाल वर्तमान समय में उत्तराखंड के देहरादून से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन चल रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO