दहेज में मिली कार बन गई काल परीक्षा देकर लौट रहे नवदंपति की कार पेड़ से टकराई, आग लगने के बाद दोनों जिंदा जले
एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई से है जहां यहां एक कार सवार युवक सांडी की तरफ से अपनी पत्नी को पेपर दिलाकर हरदोई वापस आ रहा था. इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे के बाद कार में आग लग गई. कार में बैठे पति-पत्नी जिंदा जल गए. ग्रामीणों ने आग को बुझाने की कोशिश की, हालांकि तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई.
कोतवाली शहर के मोहल्ला रद्धेपुरवा रोड निवासी आकाश पाल ने लखनऊ से एक कार खरीदी थी. आकाश कार चलाता था. जबकि उसके पिता घर पर ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं. शुक्रवार को आकाश अपनी कार से पत्नी कीर्ति को बीए की परीक्षा दिलाने सांडी आए हुए थे. दोपहर बाद वह दोनों कार में सवार होकर वापस हरदोई आ रहे थे.
अनियंत्रित हुई अर्टिगा कार सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई। सीएनजी कार होने के कारण इसमें मौके पर ही आग लग गई। घटना में कार सवार शहर कोतवाली क्षेत्र के रद्धेपुरवा रोड निवासी आकाश पाल (28) और उसकी पत्नी कीमती सिंह (23) जिंदा जल गईं। दोनों की मौके पर मौत हो गई।
अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा। इससे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। अग्निशमन वाहन के पहुंचने के आधे घंटे बाद आग को काबू में किया जा सका।
बताया जा रहा है कि आकाश को अर्टिगा कर शादी में मिली थी जो पति-पत्नी के लिए काल बन गई.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR