उत्तराखंड- बारातियों को सड़क पर डांस करना पड़ा भारी स्कॉर्पियो ने रौदा, एक मौत, 31 घायल, देखें-LIVE VIDEO

सड़क पर डांस करना बारातियों को भारी पड़ा है शादियों के सीजन में सड़क पर घुड़चढ़ी के दौरान डांस करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इसकी बानगी हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में शुक्रवार रात सामने आई। सड़क पर बैंड बाजे की धुन पर डांस कर रहे बारातियों को एक बेकाबू स्कॉर्पियो कार ने रौंद डाला।
कार की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि वह बारातियों को रौंदते हुए निकल गई।कुछ दूर पहुंचकर भीड़ ने कार को रोक लिया और ड्राइवर की जमकर धुनाई की। हादसे में एक बैंड वाले की मौत हो गई। जबकि 31 बाराती घायल हो गए। सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।कार के बारातियों को रौंदने का वीडियो एक बाराती के मोबाइल में कैद हुआ। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात बहादराबाद-धनौरी रोड़ पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलडा से बारात आई थी।
बारात के स्वागत के समय बहादराबाद से धनोरी की तरफ जा रही स्कॉर्पियो ने बारातियों को रौंद डाला। जिससे चीख पुकार मच गई। बैंड वाला सागर निवासी रायसी थाना लक्सर की मौत हो गई।जबकि कुल 31 लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद भीड़ ने स्कॉर्पियो चालक से मारपीट व गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
सूचना पर सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, थानाध्यक्ष नितेश शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने भीड़ को हटाते हुए यातायात सामान्य कराया गया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि घायल दो लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे