हल्द्वानी:कुमाऊं में जगह-जगह भारी बारिश, लालकुआं में रेलवे ट्रैक डूबा यातायात बाधित–VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: कुमाऊं के क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से हो रही बरसात के चलते जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है तो वहीं जगह-जगह जल भराव और पहाड़ों पर मालवा आने से सड़क मार्ग भी बाधित हुए हैं इसके अलावा भारी बारिश के चलते लाल कुआं रेलवे स्टेशन पर असर देखा गया है जहां काशीपुर-लाल कुआं रेलवे ट्रैक लालकुआं रेलवे स्टेशन पानी से पूरी तरह से डूब चुका है स्टेशन और काशीपुर रेलवे ट्रैक पर भारी मात्रा में पानी आने से काशीपुर और बरेली मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों का असर पड़ा है,

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

बताया जा रहा है कि पहाड़ों पर भारी मात्रा में हो रही बरसात के चलते गौला नदी और नंधौर नदी में भी भारी मात्रा में पानी आया हुआ है.
बताया जा रहा है कि टांडा रेंज के जंगलों में भारी मात्रा में हुई बरसात के चलते जंगल का पानी काशीपुर रेलवे ट्रैक से होते हुए लाल कुआं रेलवे स्टेशन परिसर तक पहुंचा है यही नहीं रेलवे ट्रैक का पानी नगीना कॉलोनी के बस्तियां तक पहुंच गया है जिसके चलते हैं पानी लोगों के घर में घुस गया है. बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर पानी आने से लाल कुआं से चलने वाली कोई ट्रेनों पर इसका असर देखा गया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO


रेलवे ट्रैक पर आए पानी को निकासी के लिए रेलवे के कर्मचारी लगे हुए हैं रेलवे का अधिकारियों के मुताबिक कुछ देर में पानी कम हो सकता है इसके बाद ट्रेनों का संचालन हो सकेगा.
वही बारिश के चलते हल्द्वानी में जगह-जगह जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है नाली का पानी सड़कों पर चल रहा है बारिश के चलते सड़कों पर वाहनों के रफ्तार भी थम गए हैं जिला प्रशासन ने बुधवार को नैनीताल जिले के कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किया है.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें