हल्द्वानी के बेटी ने टोक्यो ओलंपिक भारतीय खिलाड़ियों की ड्रेस की डिजाइनिंग ओलंपिक में दिख रही है भारतीय संस्कृति

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के बेटे ने टोक्यो ओलंपिक भारतीय खिलाड़ियों की ड्रेस की डिजाइनिंग ओलंपिक में दिख रही है भारतीय संस्कृति

हल्द्वानी: उत्तराखंड की बेटियां अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। हल्द्वानी की एक बेटी ने टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की ड्रेस को डिजाइन किया है। हल्द्वानी की बेटी इदित्री की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। हल्द्वानी के नैनीताल रोड के वैशाली कॉलोनी की रहने वाली 27 वर्षीय इदित्री दिल्ली में फैशन डिजाइनिंग का काम करती हैं। उनके पिता वीरेंद्र गोयल हल्द्वानी के एक बड़े कारोबारी है जबकि मां आरती गोयल गृहणी है। इदित्री ने 10 वीं और 12वीं की पढ़ाई हल्द्वानी के निर्मला कॉन्वेंट स्कूल से की है जिसके बाद उन्होंने मिरांडा हाउस दिल्ली से बीए स्नातक किया इसके बाद वह इटली चली गईं। जहां फैशन डिजाइनिंग को करियर बनाते हुए फैशन और लग्जरी ब्रांड में पढ़ाई की, इसके बाद वर्ष 2016 से 2020 तक दिल्ली में रहकर फैशन डिजाइन का काम करते हुए लड़कियों के कपड़ों को उन्होंने माइल्ड वाइल्ड क्लॉथिंग ब्रांड बनाया, इदित्री के माता-पिता बेटी के इस उपलब्धि से काफी खुश हैं और उनके नाते रिश्तेदार और शहर वासियों को बधाई दे रहे हैं। माता पिता का कहना है कि बचपन से ही इदित्री को फैशन डिजाइनिंग का शौक था और घर में ही कपड़े के माध्यम से वो तरह-तरह के डिजाइनिंग का काम करती थी। और आज उपलब्धि उत्तराखंड सहित भारत के लिए गर्व की बात है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें